सोशल मीडिया के इस दौर में कब कौन सी चीज़ वायरल हो जए कुछ कहा नहीं जा सकता। लोगों की छोटी से छोटी वीडियो वायरल होकर उनकी जिंदगी की काया पलट कर रख देती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ के सिंगर सहदेव दिरदो ही हैं। बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं। हाल ही में उन्हें मशहूर रैपर बादशाह के साथ एक गाने में देखा गया था। इस गाने में सहदेव ने भी अपना फेमस बचपन का प्यार वर्जन गाया था।
आज हम आपको एक ऐसे ही एक अन्य गायक के विषय में बताने जा रहे हैं जिनका गाना आज देश-दुनिया में धूम मचा रहा है। इनका नाम है भुबन बादायकर। पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले के दुबराजपूर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुरालजुरी गांव के रहने वाले भुबन पेशे से मूंगफली बेंचते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी, 2 बेटे और 1 बेटी मिलाकर 5 सदस्य हैं।
घर का पेट पालने के लिए भुबन मूंगफली बेंचते हैं। वे अक्सर दूर-दूर गांवों में जाकर मूंगफली बेंचते हैं जिससे उन्हें 200-300 की आमदनी हो जाती है। इतने में उनका घर खर्च बड़ी मुश्किल से चलता है। एक दिन अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भुबन को एक आइडिया आया। उन्होंने सोंचा क्यों ना एक गाना बनाया जाए जिससे की लोग उनकी तरफ आकर्षित होंगे और उनकी मूंगफली की सेल बढ़ेगी।
इसके लिए उन्होंने काचा बादाम नाम का एक गाना बनाया। देखते ही देखते भुबन का यह गाना इतना वायरल हुआ कि अब देश-दुनिया में भी इसकी धूम मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने के वायरल होने के बाद उनकी मूंगफली की सेल तो बढ़ गई है लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति में आज भी कोई सुधार नहीं हो सका है।
भुबन का कहना है कि उनके गाने पर लाखों लोग रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं और उससे पैसे कमा कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में भुबन ने राज्य की ममता सरकार से मांग की उनके और उनके परिवार के लिए रहने की स्थाई व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि लोगों को मेरे गाने के बारे में पता चले और सरकार मेरे और मेरे परिवार के रहने के लिए कोई स्थाई व्यवस्था कर दे। मैं उन्हें अच्छा खाना खिलाना चाहता हूं, उनके लिए सुंदर कपड़ों की व्यवस्था करना चाहता हूं।’