आमतौर पर शादी-शुदा लोगों से जब भी उनकी जिंदगी के विषय में बात करी जाती है तो उनकी जुबान पर सबसे पहला शब्द यही होता है ‘बहुत परेशान हूं….’। अक्सर लोग यही सलाह देते हैं कि आजीवन कुंवारे बने रहना लेकिन शादी मत करना।
रोज़-रोज़ की बीवी की चिकचिक से परेशान होकर कई पति दूसरों को शादी न करने की सलाह देते मिल जाते हैं। उनका मानना होता है कि घर के कलेशों से अगर खुद को दूर रखना है तो इंसान को शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के विषय में बताने जा रहे हैं जिसने 1 नहीं, 2 नहीं बल्कि 27 शादियां की हैं। इसके अलावा हैरानी की बात ये है कि इन शादियों से इसके 150 बच्चे भी हुए हैं। इसलिए इस शख्स को ‘महामानव’ की उपाधि दी गई है।
पॉलीगैमिस्ट के नाम से हैं मशहूर

बता दें, जिस व्यक्ति ने ये अजीबो-गरीब कारनामा करके दिखाया है उसका नाम विंस्टन ब्लैकमोर है। यह शख्स कनाडा में रहता है। यहां के लोग इसे पॉलीगैमिस्ट के नाम से जानते हैं। इसका अर्थ होता है जिसने कई शादियां की हों।
मालूम हो, विंस्टन ने अपनी पहली पत्नी से साल 1981 में शादी की थी। इससे उन्हें एक बेटी हुई थी। जिसका नाम मैरी जेन है। अपने 65 वर्षीय पिता के विषय में बात करते हुए मैरी ने बताया कि उनके पिता ने अब तक 27 शादियां की हैं जिनसे उन्हें 150 बच्चे हुए हैं। मैरी बताती हैं कि जब उनके घर में सब बैठकर खाना खाते हैं उस वक्त ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी सेना को भोजन करवाया जा रहा हो।
महिलाओं के लिए सख्त नियम
इसी के साथ मैरी ने अपने घर की विशेषताओं के विषय में बात करते हुए बताया कि, घर में महिलाओं के लिए नियम सख्त थे। मेकअप और स्टाइलिश बाल कटाने पर प्रतिबंध था। उन्होंने कहा कि, हमें अपनी गर्दन से लेकर कलाई और टखनों तक को ढंकना पड़ता था। सिगरेट, शराब, चाय और कॉफी पर प्रतिबंध था। घर में टीवी, गाने, उपन्यास पर भी बैन था।
मैरी ने बताया कि इतने बड़े परिवार को चलाने के लिए घर में सभी के लिए काम बंटे हुए है। लड़कियां और औरतें खाना बनाने, बच्चों की देखभाल करने और घर का सारा काम करती हैं जबकि पुरुष और लड़के खेती करके घर का खर्चा उठाते हैं। मैरी ने बताया कि उनका पूरा परिवार एक साथ प्रेम से एक ही घर में रहता है। वे अपने खाली समय में वाद्ययंत्र बजाते हैं। इसी के साथ गीत और नृत्य करते हैं।
इतनी शादियों के लिए जा चुके हैं जेल
गौरतलब है, विंस्टन को इतनी महिलाओं से शादी करने के लिए सज़ा भी मिल चुकी है। मैरी ने बताया था कि, साल 2017 में उनके पिता पर बहुविवाह का आरोप लगा था। 2018 में उन्हें दोषी ठहराया गया था और 6 महीने की जेल हुई थी।