आज के समय में किसी को 1 करोड़ के नौकरी करने का ऑफर दिया जाए तो शायद ही कोई उसे मना करेगा। लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं उनके दिमाग में उससे भी ज्यादा कमाने का विचार होता है। यह कहानी ऐसी महिला की है जिसने एक करोंड़ की नौकरी को छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया था। विनीता सिंह ने जब यह फैसला लिया तब उनकी उम्र 23 साल थी। नौकरी का ऑफर ठुकराने के बाद विनीता का नाम टाइम मैगजीन के कवर पेज छपा था।
विनीता सिंह कौन है?

विनीता का जन्म दिल्ली में 1984 को हुआ था। आज उनका बिजनेस 100 करोंड़ के आंकड़े को पार कर चुका है। हालांकि, उनके लिए अपना बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं था। इसमें उनका पूरा करियर भी खराब हो सकता था। लेकिन विनीता ने हार नहीं मानी और बिजनेस करने का फैसला किया। विनीता ने गुजरात के अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। यूनिवर्सिटी की तरफ से विनीता को 1 करोड़ की नौकरी का ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।
अहमदाबाद से तय किया मुंबई का सफर
विनीता सिंह अहमदाबाद से मुंबई आ गईं और संघर्ष करने लगीं। इस दौरान उन्हें बहुत ही छोटे घर में रहना पड़ा था। विनीता बताती हैं कि मानसून के समय घर में रहना और ज्यादा मुश्किल हो जाता था। लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए हार नहीं मानी। उन्होंने मुश्किल रास्ता खुद चुना था। इसके चलते विनीता ने मुंबई में रिसर्च की और पता लगाया कि भारत में कॉस्मेटिक के सामान की बहुत तेजी से मांग बढ़ रही है। उन्होंने इसे देखते हुए कॉस्मेटिक ब्रांड का बिजनेस करने का फैसला किया। विनीता ने अपनी कंपनी का नाम शुगर रखा।
अपने बिजनेस के लिए विनीता ने पैसे जोड़ने शुरू किए और इसके बाद उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरूआत 2012 में की। इसके बाद देखते ही देखते पूरे देश में इसका नाम लोगों के बीच पहचाने जाने लगा। आज के समय में यह कंपनी भारत के लगभग 120 शहरों में अपना बिजनेस कर रही है।
विनीता शार्क टैंक की जज हैं
भारत में कॉस्मेटिक ब्रांड शुंगर की शुरूआत करने वाली विनीता सिंह ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले स्टार्टअप रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका निभाई थी। इसकी वजह से उन्हें अब भारत का बच्चा-बच्चा जानता है।