व्यायाम का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। शास्त्रों से लेकर किताबों तक सभी में व्यायाम का विशेष महत्व बताया गया है। रोज़ाना सुबह उठकर अपनी दिनचर्या की शुरुआत यदि व्यायाम और एक्सरसाइज़ से की जाए तो मन-मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। इससे कार्यक्षेत्र में हम अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं और हम तरक्की के पथ पर निरंतर बढ़ते रहते हैं।
आज की दौड़-भाग भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने में कोताही बरतते हैं। वे पौष्टिक भोजन के अलावा व्यायाम आदि से नित दूरी बनाते चले जाते हैं। यही कारण है कि आज का युवा 22-23 की उम्र में 30-32 का लगता है।
हालांकि, कुछ लोग व्यायाम और एक्सरसाइज़ के प्रति इतने डेडिकेटेड होते हैं कि वे सुबह जल्दी उठकर जिम जाते हैं और अपने शरीर की देख-रेख करते हैं।
इन्हीं लोगों में शामिल हैं रोमन सहराड्यान। अरमेनिया का यह शख्स एक्सरसाइज़ के प्रति इतना डेडिकेटेड है कि यह कहीं पर भी व्यायाम करना शुरु कर देता है।
हवा में लटककर किये पुल अप्स

बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर रोमन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें हेलिकॉप्टर से लटकर पुल अप्स करते देखा जा सकता है। हैरत की बात ये है कि रोमन ने ये पुल अप्स हवा में किए हैं। यानी कि जिस वक्त हेलिकॉप्टर हवा में था उस दौरान रोमन हवा में पुल अप्स कर रहे थे।
मालूम हो, रोमन ने अपने इस कारनामे से विश्व रिक़ॉर्ड स्थापित कर लिया है। उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
स्थापित किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के हैंडल से रोमन द्वारा किए गए इस कारनामा का वीडियो साझा किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि, ‘1 मिनट में हेलीकॉप्टर से सबसे ज़्यादा पुल अप्स। रोमन सहराड्यान ने 23 पुल अप्स लगाए।’
गौरतलब है, सोशल मीडिया पर इन दिनों इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।