ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी सुपरहिट बल्लेबाजी की दुनिया दीवानी है। उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलते देखा जाता है जिसकी वजह से वे भारतीय क्रिकेट फैंस के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं।
अब मैक्सवेल भारत के साथ एक गहरा रिश्ता बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मैक्सवेल इसी साल 27 मार्च को अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन से शादी करने जा रहे हैं।
तमिल रीति-रिवाजों से मैक्सवेल करेंगे शादी
जानकारी के अनुसार, मार्च 2020 में दोनों ने भारतीय रीति-रिवाज के साथ सगाई की थी। अब मैक्सवेल विनी के साथ पारंपरिक तमिल रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। इस शादी में क्रिकेट जगत के ज्यादातर दिग्गज सितारों के शामिल होने की खबर है।
बता दें, विनी का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ है। उनकी परवरिश ऑस्ट्रेलिया में ही हुई है। यहां से उन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनी के जन्म से पहले उनके पिता वेंकट रमन और उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी रमन चेन्नई छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे।
बुरे समय में विनी ने की थी मदद
जानकारी के अनुसार, विनी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ इसके बाद उनकी शिक्षा भी वहीं पर पूरी हुई। बताया जा रहा है कि साल 2019 में जब मैक्सवेल मानसिक तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से गुज़र रहे थे, उस वक्त विनी ही थी जिन्होंने उनकी मदद की थी। विनी ने उन्हें इस डिप्रेशन से बाहर निकालने में काफी मदद की थी।

मानसिक तनाव से दिलवाया छुटकारा
बता दें, 2019 में खबरें आने लगी थी कि मैक्सवेल अपनी रिलेशनशिप की वजह से काफी डिप्रेशन में हैं। इसलिए उन्होंने क्रिकेट से दूर होने का फैसला लिया है। हालांकि, इन सब दावों को खारिज करते हुए मैक्सवेल ने बताया था कि वो विनी ही थीं जिसने उनके बुरे वक्त में उनका साथ दिया। उन्हें मानसिक तनाव से छुटाकारा दिलाने में विनी का सबसे बड़ा योगदान रहा।