विकसित देशों की सूची में जापान का नाम सबसे टॉप पर आता है। टेक्नोलॉजी के स्तर से अन्य देशों के मुकाबले काफी मॉडर्न है। यही कारण है कि इस देश को टेक्नोपान के नाम से भी जाना जाता है। इस देश के लोग अपनी लक्जिरियस लाइफस्टाइल के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोग हर वक्त खुश रहते हैं और हमेशा अपनी तरक्की के विषय में सोंचते हैं।
आज हम आपको जापान से जुड़ी उन रोचक बातों के विषय में बताने जा रहे हैं जिनके विषय में आपने कभी नहीं सुना होगा।

पार्किंग
इस देश में पार्किंग को लेकर सख्त नियम है। माना जाता है कि इस देश में जिस व्यक्ति के पास कार होती है उसे अपने लिए पर्मानेंट पार्किंग की व्य़वस्था करनी पड़ती है। यदि आप दूसरे किसी भी व्यक्ति की पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं ऐसे में आपके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।
लगेज को लेकर अलग सिस्टम
जापान में हवाई अड्डों पर यात्रियों के लगेज को उनके रंग के हिसाब से व्यवस्थित किया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि उन्हें प्लेन में रखने में आसानी होती है और यात्रियों को भी अपने लगेज को ढूंढने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
असुविधा के लिए मांगते हैं माफी
जापान के लोग अपनी गलती के लिए माफी मांगने में कोई गुरेज़ नहीं करते हैं। कहा जाता है अगर इस देश में ट्रेन महज़ 2 मिनट की देरी से भी लेट हो जाती है तो रेलवे प्रशासन सार्वजनिक तौर पर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।
नियमों का पालन
हमारे देश में एक कहावत काफी प्रसिद्ध है कि नियम तो बनते ही हैं उन्हें तोड़ने के लिए। हालांकि, जापान में ऐसी स्थिति नहीं है। यहां नियमों के पालन को लेकर लोग काफी सख्त रवैया अपनाते हैं। यहां पब्लिक प्लेसेस पर लगी लाइनों को कभी तोड़ा नहीं जाता है, फिर चाहें उन्हें कितनी भी देर क्यों ना हो जाए।
मेकअप बचाने का अनोखा तरीका
अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएं जब शापिंग मॉल के ड्रेसिंग रुम में चेंज करती हैं तो उनके चेहरे पर लगा मेकअप खराब हो जाता है। हालांकि, जापान में महिलाओं की इस समस्या का पूरा ध्यान रखा जाता है। उनका मेकअप खराब ना हो इसके लिए ड्रेसिंग रुम में फेस कवर रखा जाता है, जिसका उपयोग करने के बाद वे आसानी से कपड़े चेंज कर सकती हैं।
वेंडिंग मशीन
इस देश में लोगों की सेहत का खास ख्याल रखा जाता है। इसलिए यहां भोजन के लिए वेंडिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इस मशीन में पूरे समय फ्रेश भोजन मिलता है जिससे यहां के निवासियों को खाने-पीने से संबंधित दिक्कत नहीं होती है।
यात्रियों को दी जाती है शुभकामनाएं
जापान में जब कोई प्लेन या ट्रेन अपनी मंजिल की ओर बढ़ती है, उसमें बैठे यात्रियों को वहां काम कर रहे वर्कर्स और स्टाफ बाय बोलते हैं। साथ ही उन्हें सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं।