दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं एक वो जिन्हें घूमना-फिरना काफी पसंद होता है। वहीं, दूसरे वो जिन्हें घर पर रहकर ही एन्जॉय करना पसंद आता है। हालांकि, दुनिया में घूमने-फिरने वाले लोगों की तादाद अधिक है। उन्हें एंडवेचेरस प्लेसेस का दौरा करने में काफी मज़ा आता है। ऐसे ही तमाम एड्वेंचर लवर्स के लिए आज हम दुनिया के ऐसे रेस्टोरेंट्स के लिस्ट लेकर आए हैं जहां उनका स्वागत करने के लिए भूत खुद आएंगे। आइये जानते हैं इनके नाम।
स्टोन्स पब्लिक हाउस

अमेरिका के मैसाचुसेट्स के न्यू इंग्लैंड पड़ोस के ठीक बीच में स्थित स्टोन्स पब्लिक हाउस नामक यह रेस्टोरेंट पूरी दुनिया में काफी चर्चित है। इसका निर्माण जॉन स्टोन द्वारा 1834 में बनवाया गया था। यहां की स्पेशलिटी शेफर्ड की पाई, मछली और चिप्स है। इनको खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा माना जाता है कि इस रेस्टोरेंट में अजीब-अजीब तरह की घटनाएं होती हैं जिसकी वजह से लोगों ने इसे भूतिया कहना शुरु कर दिया है।
मौजूदा समय में रेस्टोरेंट के मैनेजर ने दावा किया था कि एक बार रात में इस जगह पर रात को रुके थे तभी बिल्डिंग की छत से अचानक से मुट्ठी पर पक्षियों के बीज आकर गिर गए। उस दिन के बाद से उन्होंने यहां रात में रुकने से इनकार कर दिया।
मार्सडेन ग्रोटो
इंग्लैंड के कॉस्ट टाउन साउथ शील्ड्स में बना मार्सडेन ग्रोटो रेस्टोरेंट अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसको एक चट्टान की तरह तैयार किया गया। इसमें पब से लेकर रेस्टोरेंट तक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। माना जाता है कि यहां जॉन जिब्लर नाम के आदमी की आत्मा घूमती है। लोगों का दावा है कि उन्होंने कई बार ऐशट्रे को उड़ते हुए या दीवारों से टकराते हुए देखा है।
बुमा इन
दुनिया सबसे हॉन्टेड प्लेसेस में शामिल चीन का यह रेस्टोरेंट काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोग दावा करते हैं कि यहां एक गेस्ट की आत्मा घूमती रहती है। दरअसल, इस होटल में काम करने वाले रसोइया ने एक गेस्ट को जहर देकर मार दिया था। माना जाता है कि इस बात का पश्चाताप करते हुए रसोइये ने आत्महत्या कर ली। लेकिन वह गेस्ट आज भी आत्मा बनकर लोगों को डराती है।
नॉटिंघम रोड होटल
दक्षिण अफ्रीका का यह रेस्टोरेंट भी भूतिया जगहों को सूची में शामिल है। दरअसल, यहां आने वाले लोगों का मानना है कि उन्होंने एक भूत को यहां फूलों के गुलदस्ते संवारते देखा है। कहा जाता है कि एक लड़के ने एक लड़की को यहां प्रपोज़ किया था जिसने उसे साफतौर पर इनकार कर दिया था। इस बात से दुखी होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली थी।
द न्यू लकी रेस्टोरेंट
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बना 60 साल पुराना यह रेस्टोरेंट दुनिया की एडवेंचेरेस प्लेसेस में शामिल है। यह रेस्टोरेंट कब्रिस्तान के ऊपर शामिल है। इसके अलावा इसकी स्थापना 26 कब्रों के साथ की गई थी। इस रेस्टोरेंट के मालिकों का मानना है कि इंसान को कब्रों में दफ्न मुर्दों का भी उतना ही सम्मान करना चाहिए जितना जीवित लोगों का किया जाता है।